Jaunpur News: बीमारी से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या
इजहार हुसैन @ नया सवेरा
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुतलूपुर गांव निवासी राजेश उर्फ मुन्ना की 22 वर्षीय पुत्री लता ने सोमवार की भोर में ट्रेन से कटकर आत्म हत्या कर ली प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंडाख़ास के कूतलूपुर गांव निवासी राजेश उर्फ मुन्ना की पुत्री कि शादी बीते वर्ष जून में हुई थी, लता कई वर्षों से किडनी से सम्बंधित बीमारी से जूझ रही थी, सोमवार कि भोर उसने बीमारी से तंग आकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली, ग्रामीण जब सुबह शौच के लिए निकले तो उनकी नज़र क्षत विक्षत शव पर पड़ी ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना ज़फ़राबाद पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौक़े पर पहुँचकर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा युवती की आत्महत्या कर लेने से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मोहम्मद हसन पीजी कालेज में 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ


