BREAKING

Jaunpur News: सारनाथ मंदिर मार्ग पर लगे दिशा-सूचक बोर्ड

NH-731 पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई नई व्यवस्था

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध स्वयंभू सारनाथ महादेव मंदिर तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अब भटकना नहीं पड़ेगा। मंदिर मार्ग पर दिशा-सूचक बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों को सुविधा मिलेगी। पहले मंदिर परिसर तक पहुंचने का मुख्य मार्ग लखनऊ-वाराणसी हाईवे के शम्भूगंज से होकर आता था, जिससे श्रद्धालुओं को आसानी होती थी। हालांकि, नेशनल हाईवे NH-731 के निर्माण के बाद मंदिर तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन की पदाधिकारी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

इस समस्या को देखते हुए, मंदिर संरक्षिका पुजारिन माला शुक्ला और मंदिर व्यवस्थापक शिवाजी महाराज के प्रयासों से यह व्यवस्था की गई है। नेशनल हाईवे NH-731 पर शिवगुलामगंज, लखौवां और शम्भूगंज बाजार में मंदिर तक आने वाले रास्तों के पास मंदिर का नाम और तीर के निशान वाले बोर्ड लगाए गए हैं। इन दिशा-सूचक बोर्डों के लगने से अब श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस पहल के लिए श्रद्धालुओं ने मंदिर संरक्षिका माला शुक्ला और व्यवस्थापक शिवाजी महाराज का आभार व्यक्त किया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें