BREAKING

Jaunpur News: महाशिवरात्रि पर श्री गौरी शंकर धाम पर उमड़े श्रद्धालु


भोर से ही कतार में खड़े होकर अपने पारी का करते रहे इंतज़ार 

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरीदाबाद में सुजानगंज - मछलीशहर पर स्थिति ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर श्री गौरीशंकर धाम पर महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्राचीन शिव मंदिर का इतिहास चौदहवीं शताब्दी में पाया गया और बताया गया कि यह एक अर्धनारीश्वर मंदिर है जहां पर बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती जी एकसाथ विराजमान हैं और स्वयं भू है. महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं का हुजूम भोर 5 बजे से शुरू हो जाता है और शाम को 7 बजे तक लगातार श्रद्धालुओं की निरंतर दर्शन पूजन चलता रहता है और श्रद्धालुओं ने गंगाजल, फूल, माला, धूप, दीप, बेल पत्र, भांग, धतूरे आदि को चढ़ाकर पूजन अर्चन किया वहीं पर दोपहर में 1 बजे से 2 बजे तक साफ सफाई के लिए मंदिर के पट को बंद किया जाता है और लोगों का मानना है कि जो भी सच्ची श्रद्धा के साथ अपना मत्था टेकता है श्री गौरीशंकर बाबा भोलेनाथ उसका मनोकामना पूर्ण करते हैं।


यह भी पढ़ें | Mumbai News: सत्यनारायण पूजा एवं महाप्रसाद का आयोजन 

वहीं पर साफ सफाई के दृष्टि से देखा जाए तो लगातार ब्लॉक के कर्मचारी और अधिकारीगण उपस्थित होकर मंदिर की सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाएं रखते हैं और सुरक्षा के दृष्टि से देखा जाए तो थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद्र पाण्डेय लगातार अपने थाने के पुलिस बल के साथ पूरे मंदिर परिसर तथा मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए नज़र आए वहीं पर क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील तिवारी ने भी मौके पर मौजूद रहे और एक प्लाटून पीएसी के जवान, फायर ब्रिगेड की गाड़ी, ख़ुफ़िया पुलिस सहित लगभग पांच थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही।

क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील तिवारी लगातार भक्तों की सेवा भाव में खड़े हुए दिखाई दिए और वही पर जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश कुमार सिंह ने पहुंचकर मंदिर में जलाभिषेक किया और उन्होंने समस्त क्षेत्रवासी और जनपद वासियों को बाबा भोलेनाथ के दरबार में स्वागत अभिनंदन किया और सभी दर्शनार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया मौके पर जलाभिषेक करने पहुंची सुषमा पटेल पूर्व विधायक मुंगरा बादशाहपुर ने भी क्षेत्रीय लोगों को शिवरात्रि पर बधाई संदेश देते हुए शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपील की. वही पर मंदिर समिति के सचिव सुधीर तिवारी ने बताया कि शाम के समय भगवान शिव और पार्वती जी की बारात निकाली जाएगी और धूमधाम से विवाह प्रसन्न होगा.

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें