Jaunpur News: पति, सास-ससुर सहित छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा
खुटहन, जौनपुर। दहेज में अल्टो कार न मिलने से नाराज़ ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट व धमकाकर विवाहिता को मायके के गांव के पास ले जाकर छोड़ देने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की नामजद तहरीर पर पति,सास, ससुर,ननद और देवरों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शाहगंज में जायसवाल युवा समाज की नई कार्यकारिणी घोषित
खुटहन क्षेत्र के कानामऊ गांव में अपने पिता सदानंद के साथ रह रही विवाहिता मोनी यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व जिला मुख्यालय के कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर,उमरपुर निवासी रजत यादव पुत्र संजय के साथ हुआ था। ससुराल में कदम रखते ही दहेज में अल्टो कार न दिए जाने के ताने उसे ससुरालियों के द्वारा दिए जाने लगे। आये दिन उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। जानकारी होने पर मायके से मेरे भाई ने आकर लोगों के हाथ पांव भी पकड़े। लेकिन उन लोगों का दिल नहीं पसीजा। आरोप है कि गत 21 फरवरी को दहेज में कार मंगाने के लिए उस पर दबाव बनाने लगे। उनकी बात न मानने पर पति रजत यादव, ससुर संजय,सास माला देवी,ननद माला और देवर शिवम और शुभम उसे लात घूंसो से पीटकर घायल कर दिए। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी देते हुए एक वाहन में बैठाकर मायके के गांव की सड़क पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |