BREAKING

Jaunpur News: स्कॉर्पियो से भिड़ी बाइक,युवक की मौत, दूसरा गंभीर

चंद्रशेखर पटेल @ नया सवेरा 

रामपुर, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पेट्रोल पंप के सामने की है, जहां स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव नेवादा गांव निवासी अभिषेक प्रजापति अपने गांव के ही सोनू दुबे के साथ पल्सर बाइक से किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने भदोही जा रहे थे। दोनों जैसे ही रामपुर स्थित प्रसाद फिलिंग स्टेशन के सामने पहुंचे, उसी समय पेट्रोल पंप से तेल लेकर एक स्कॉर्पियो हाईवे पर चढ़ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सीधे स्कॉर्पियो के ड्राइवर साइड दरवाजे से जा टकराई।

यह भी पढ़ें | Azamgarh News: आजमगढ़ में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की हुई मासिक समीक्षा बैठक

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे अभिषेक प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे सोनू दुबे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अभिषेक प्रजापति ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल सोनू दुबे का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें