BREAKING

Hyderabad News: नालंदा पब्लिक रिलेशंस यूथ फेस्टिवल–2026 का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

हैदराबाद । पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई ), हैदराबाद चैप्टर ने डॉ. बी. आर. अंबेडकर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के सहयोग से बाग लिंगमपल्ली स्थित परिसर में नालंदा पब्लिक रिलेशंस यूथ फेस्टिवल–2026 का सफल आयोजन किया। इस फेस्टिवल में शहर के विभिन्न कॉलेजों के जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन से जुड़े 170 विद्यार्थियों ने अपने फैकल्टी समन्वयकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पीआरएसआई के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक रहे। उन्होंने फेस्टिवल की थीम "समाज पर पीआर और आधुनिक पत्रकारिता की नैतिकता एवं प्रभाव" पर संबोधित करते हुए कहा कि पीआर और पत्रकारिता दोनों का आधार सत्य और सूचना का प्रसार है। उन्होंने नैतिक संचार, मूल्यों की रक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर दिया। पीआरएसआई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (दक्षिण) एवं नालंदा फोरम सब-कमेटी संयोजक कृष्णा बाजी ने कहा कि नालंदा स्टूडेंट फोरम पहल के अंतर्गत हैदराबाद चैप्टर 11 शिक्षण संस्थानों के साथ देश में अग्रणी स्थान पर है। 

हैदराबाद चैप्टर के चेयरमैन डॉ. यादगिरी कम्भमपति ने स्वागत भाषण में छात्रों को संबोधित करने के लिए डॉ. अजीत पाठक का आभार व्यक्त किया और पीआरएसआई की विभिन्न छात्र-हितैषी पहलों की जानकारी दी।  पीआरएसआई के पूर्व महासचिव एवं पब्लिक रिलेशंस वॉयस के संपादक वाई. बाजी ने कहा कि स्टूडेंट फोरम का उद्देश्य मेंटरशिप इकोसिस्टम तैयार कर भविष्य के नेतृत्व को विकसित करना है। पीआरएसआई हैदराबाद चैप्टर सेक्रेटरी राजेश कल्याण ने बताया कि  हैदराबाद चैप्टर के पूर्व चेयरमैन और "कॉर्पोरेट्स से स्कूलों तक पीआर" पहल के संयोजक के. गोविंदराज ने विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के विकास पर डॉ. पाठक के दृष्टिकोण की सराहना की। इस अवसर पर पीआरएसआई हैदराबाद चैप्टर द्वारा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले चौथे टीजीपीआर  सम्मेलन का ब्रोशर डॉ. अजीत पाठक द्वारा जारी किया गया। होस्ट कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. यादगिरी और प्रिंसिपल डॉ. शेखर मट्टा ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन पीआर वायस के एसोसिएट एडिटर पी. मोहन राव और नालंदा पीआरएसआई स्टूडेंट्स फोरम की को-कन्वीनर डॉ. फातिमा ने किया।

यह भी पढ़ें | Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें