BREAKING

Jaunpur News: बिहारी महिला पीजी कालेज में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बिहारी महिला पी.जी. कालेज मछलीशहर जौनपुर में यू.जी.सी. पाठ्यक्रमानुसार पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा जौनपुर ने छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम,अनुलोम विलोम सहित समस्त  प्राणायामो का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया और कहा कि  हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा योग से हमारा शरीर ऊर्जावान रहता है। 

स्वास्थ्य में सुधार होता है, जैसे लचीलापन, संतुलन और ताकत बढ़ना; तनाव और चिंता में कमी; हृदय और रक्त संचार का बेहतर होना; और अच्छी नींद को बढ़ावा देना। यह एकाग्रता, ऊर्जा के स्तर और समग्र जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है। इस मौके पर डॉ सुशील मिश्र, डॉ विजय बहादुर यादव, डॉ संजय यादव, डॉ संजीव चतुर्वेदी, डॉ विनय प्रकाश यादव, डॉ विजेन्द्र गुप्ता, डॉ आशीष तिवारी, श्री लक्ष्मी शंकर यादव, मोतीलाल यादव, सुनील यादव, तीर्थराज यादव, धर्मीशीला विन्द महेंद्र एवं नरेंद्र कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Article: सवर्ण कब तक पिछलग्गू बना रहेगा

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें