BREAKING

Jaunpur News: भारतीय कुश्ती संघ में डॉ रोहित वीरेंद्र सिंह का हुआ चयन

मास्टर ऑफ़ फिजियोथेरेपी इन आर्थोपेडिक के छात्र है रोहित 

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी गई बधाई

विनोद कुमार @ नया सवेरा 

चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित सत्कार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटसन के मास्टर ऑफ़ फिजियोथेरेपी इन आर्थोपेडिक के छात्र व वीपीए सदस्य डॉ रोहित वीरेंद्र सिंह ने नए कीर्तिमान स्थापित करते हुये भारतीय कुश्ती संघ में चयन हुआ है।चयन की खबर मिलने पर बुधवार को सेंटर के चेयरमैन व वीपीए सचिव डॉ अवनीश कुमार सिंह ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए सत्कार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटसन के लिए गर्व का विषय बताया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मतदाता सूची में कटे हुए नामों को पुनः नहीं जोड़ा गया तो धरना प्रदर्शन को होंगे बाध्य: नीरज

उन्होंने कहा कि इस चयन के लिए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व वाराणसी खण्ड  स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के दावेदार संजय कुमार सिंह 'बबलू' का आभार प्रकट करते है।साथ ही उन्होंने बताया कि बनारस फिजियो कॉन्क्लेव के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी सफलता है।यह सफलता हमारी एकजुटता हमारी ताकत का प्रतीक भी है। इस अवसर पर वाराणसी कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष डॉ.पंकज सिंह, डॉ.सुरेश सिंह, सरत, शुभम, डॉ. मयंक सिंह, डॉ. अभिनव, डॉ. रुद्रेश समेत आदि मौजूद रहे।

Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें