Mumbai News: प्रधानाध्यापक चंद्रभान बचईराम की सेवासम्पूर्ति सम्मान समारोह सम्पन्न
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित गोविंद नगर मनपा हिंदी शाला मलाड पूर्व के कर्तव्यनिष्ठ प्रधानाध्यापक की सेवासम्पूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन 31 जनवरी को रानी सती मनपा शाला सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप शिक्षणाधिकारी अशोक मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विभाग निरीक्षक रामराज पाल, सूर्यलाल यादव, विभाग निरीक्षक नम्रता गोसावी, फूला देवी जयसवाल, उज्जवला तलवारे, शिक्षक नेता योगेंद्र सिंह कौशिक, केपी सिंह चौहान तथा नरेंद्र बहादुर सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य गुलाबधर पांडे, ज्योतिषाचार्य पंडित विजय कुमार मिश्रा, सुनंदा बुधावले, शिव शंकर तिवारी, राकेश पांडे, प्रहलाद प्रजापति, बजरंग लाल यादव, रामचंद्र जैसवार, महेंद्र पासी, सरिता चौहान, सुमन शर्मा, फरीदा मुलानी, अर्जुन माडावी, राजाराम पाल तथा प्रमुख वक्ता के रूप में वीरेंद्र प्रताप सिंह, राम सिंह, अजय कुमार सिंह, लव कुमार मिश्रा, चंद्रकांत पांडे, ईश्वरदेव पाल उपस्थित रहे। संगीत शिक्षक राजेश सिंह तथा राजेश हरिश्चंद्र द्वारा प्रस्तुत गीतों ने विदाई समारोह को आनंददाई बना दिया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन राजीव मिश्रा ने किया।
यह भी पढ़ें | Symphony of Hope: NGO Vishwas Hosts an Evening of Music, Recognition, and Compassion in Mumbai
| विज्ञापन |

