BREAKING

Jaunpur News: एक्सपोजर विजिट पर कृषि विज्ञान केंद्र पहुँचे बच्चों ने सीखा नई कृषि वैज्ञानिक विधा

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा के छात्र-छात्राएं पहुँचे शैक्षिक भ्रमण पर

हिम्मत ब​हादुर सिंह @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर मंगलवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत जनपद प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा विकास खंड के छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण किया। कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को वैज्ञानिकों ने कृषि विज्ञान केंद्र पर मौजूद विविध कृषि योजनाओं की जानकारी प्रदान कराया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बेहद रोचक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बच्चों को नवीन विधाओं से अवगत कराया। उन्होंने सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं को नैपियर घास, गेंहू की विभिन्न प्रजाति, मल्चिंग विधि, इस्प्रिंगलर विधि से सिंचाई विधि, मधुमख्खी पालन, औषधीय खेती, पोषण वाटिका, कृषि यंत्र, जैविक खाद, ग्रीन हाउस, मधुमक्खी पालन, एकीकृत कृषि प्रणाली, पालीहाउस हाईटेक नर्सरी का भ्रमण करवा कई प्रकार की खेती कर उत्पादन क्षमता विकसित करने के तरीकों को दिखाते हुए ज्ञानवर्धक जानकारी दी। इसके पूर्व छात्र-छात्राओं को शहीद स्मारक धनियांमऊ का भ्रमण कराते हुए उसके इतिहास की जानकारी दी। भ्रमण कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी आसपुर देवसरा सुशील कुमार त्रिपाठी ने की। इस दौरान पी बबिता, प्रभारानी, गीता सिंह, डॉ. मनीष सिंह, प्रकाश चौरसिया, आनंद सिंह, राहुल पांडेय, अभिनव सिंह, पृथ्वीराज सिंह, दयानंद मिश्रा, शौकत अली, विकास शर्मा, मानिकचंद्र शर्मा, राहुल यादव, सुशील कुमार यादव, बसंतलाल यादव, नरेंद्र कुमार सहित अध्यापक, अध्यापिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: मीरा भायंदर के नो हॉकर्स जोन में अवैध वसूली को लेकर रवि व्यास ने दी चेतावनी

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें