BREAKING

Bareilly News: केंद्रीय बजट प्रदेश में विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता देने वाला: डॉ.अरुण

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। भारतीय जनता पार्टी शहर विधानसभा में केंद्रीय बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026- 2027 उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को नई ऊंचाई देने वाला बजट है। यह केंद्रीय बजट राज्य को इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि और युवाओं को ग्रोथ बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बाईक सवार बदमाशों ने प्राइवेट चिकित्सक को मारी गोली, सीओ एसओजी टीम ने पहुँच घायल से की पूछताछ

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार डी डी पुरम में बजट परिचर्चा में डॉ अरुण कुमार ने कहा केंद्र सरकार का बजट विकास और आत्मनिर्भर भारत, महिलाओं को सशक्तिकरण, निर्माण और उद्योग, कर सुधार वाले बजट मैं कई सुधार करके  मध्यम वर्ग को राहत देने का प्रयास किया गया। व्यापारियों के हित में भी बजट में कई घोषणाएं की गई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एम एस एम ई के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का ग्रोथ फंड बनाया है, जो उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इसके अलावा व्यापारियों को सस्ते ऋण की सुविधा मिलेगी और जीएसटी प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाएगा। 

एमएसएम ई के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का ग्रोथ फंड से  वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। सस्ते ऋण, व्यापारियों को सस्ते ऋण की सुविधा मिलेगी। जीएसटी प्रक्रियाओं को सरल बनाया जाएगा। 4 हजार करोड़ रुपए का आत्मनिर्भर फंड से  व्यापारियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार ने बजट के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा जो बजट पेश किया गया है वह सराहनीय है जैसे  एम एस एम ई के लिए ग्रोथ फंड या सस्ते ऋण की सुविधा, शिक्षा और स्वास्थ्य को भी बजट में शामिल किया गया है इसका लाभ सभी को मिलेगा। 

 सांसद छत्र पाल  गंगवार ने विस्तार से बजट के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रितेश पांडे ने किया। कार्यक्रम में अनिल कुमार एडवोकेट, मनीष अग्रवाल, संयोजक विष्णु अग्रवाल, बंटी ठाकुर, रेखा श्रीवास्तव, पवन अरोड़ा, रोहित जिंदल, रामकृष्ण शुक्ला, अनिल अग्रवाल, दीपक द्विवेदी, शोभित सक्सैना, विशाल मल्होत्रा, सुदेश अग्रवाल, सुरेंद्र रस्तोगी, परमजीत सिंह  एवं समस्त महानगर पदाधिकारी पार्षदगण मौजूद रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें