BREAKING

Azamgarh News: जीएसटी चोरी के अभियोग में दो वांछित दो गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

आजमगढ़। जनपद में कर अपवंचन एवं संगठित आर्थिक अपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कन्धरापुर पुलिस को सफलता मिली। पुलिस के अनुसार 3 सितम्बर को अविनाश चन्द्र राय सहायक आयुक्त (प्रभारी) राज्य कर सचल दल ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निकट जनपद आजमगढ़ में जांच हेतु वाहन रोका। इस दौरान पाया गया कि क्रेता/विक्रेता द्वारा अस्तित्वहीन/बोगस फर्मों के नाम पर कूटरचित इनवॉयस एवं ई-वे बिल जारी कर “Old Iron Teen Tapper Scrap” का परिवहन किया जा रहा था जो जीएसटी अधिनियम-2017 की धारा-31 सहपठित नियम-46 एवं ई-वे बिल नियम 138 का उल्लंघन है तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।


प्रकरण में इन फर्मों की पायी गयी संलिप्तता

विद्या ट्रेडर्स रायपुर, छत्तीसगढ़ अविराज ट्रेडिंग शिमला, हिमाचल प्रदेश, श्री मुनि जी ट्रांसपोर्ट कंपनी पटना, बिहार एवं अन्य संगठित फ्रॉडस्टर समूह हैं।


विजय यादव एवं अविराज शर्मा पकड़े गये

उक्त संबंध में थाना कन्धरापुर पर धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई जिसकी विवेचना व0उ0नि0 रमेश कुमार द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन, सीडीआर विश्लेषण एवं तकनीकी जांच में दो अभियुक्तों की संलिप्तता प्रकाश में आई। दोनों को पकड़ लिया गया जिसमें विजय यादव पुत्र बहादुर यादव निवासी ग्राम तकिया गोपालपुर, थाना नवीन मॉडर्न, जनपद श्रावस्ती एवं अविराज शर्मा पुत्र विमलेश शर्मा निवासी बी-152C प्रगति बिहार, चौधरी चट्टी के पास, कल्याणपुर विकास नगर, थाना गुडम्बा, जनपद लखनऊ कमिश्नरेट हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दक्षिणा काली मंदिर का 42वां स्थापना दिवस व श्रृंगारोत्सव सम्पन्न

दस्तावेजों का उपयोग करके कराया गया फर्म का पंजीयन

पूछताछ के दौरान पाया गया कि अविराज ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर पैन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर सहित अन्य दस्तावेजों का उपयोग कर फर्म का पंजीयन कराया गया। जीएसटी विभागीय जांच में उक्त फर्म कूटरचित पाई गई जबकि उसके नाम पर माल की खरीद दर्शायी गयी जिससे राजस्व की हानि हुई। सीडीआर विश्लेषण से अभियुक्त विजय यादव द्वारा घटना के समय अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से निरंतर संपर्क में होना पाया गया। साक्ष्यों के आधार पर धारा 3(5), 318(4), 111, 336(3), 338, 339, 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध कारित किये जाने के प्रमाण प्राप्त हुये।


ये सामान हुये बरामद

अभियुक्तगण को गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराकर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। उनके पास से 1 लैपटॉप, 1 पारदर्शी डिब्बे में 4 मोबाइल, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड बरामद हुये।


गिरफ्तारी करने वाली टीम

व0उ0नि0 रमेश कुमार थाना कन्धरापुर, हे0का0 ओम प्रकाश जायसवाल, साइबर सेल, का0 विकास कुमार साइबर थाना एवं का0 अमित जायसवाल थाना कन्धरापुर हैं।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



Litera Elevate Scholarship Test 2026-27 : Mount Litera Zee School, Fatehganj Jaunpur | 📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें