Jaunpur News: मडियाहूं पीजी कालेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
मडियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के खैरुद्दीन गंज वार्ड स्थित मडियाहूं पी जी कॉलेज मडियाहूं में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आज उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
क्रिकेट (बालक वर्ग) में बी.ए. की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बी.सी.ए. के छात्रों ने उपविजेता बनकर बाजी मारी।
200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में राजन चौहान प्रथम, अनुराग सिंह द्वितीय तथा आनंद यादव तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में एथलेटिक्स स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे
100 मीटर दौड़: रोशनी पटेल (प्रथम), संजना पटेल (द्वितीय), पूजा पटेल (तृतीय)
200 मीटर दौड़: अर्चना पटेल (प्रथम), मानसी विश्वकर्मा (द्वितीय), अंकित विश्वकर्मा (तृतीय)
400 मीटर दौड़: अंजलि पटेल (प्रथम), संजना पटेल (द्वितीय), पूजा पटेल (तृतीय)
800 मीटर दौड़: अंकित (प्रथम), काजल (द्वितीय) समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक अपूर्व तिवारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस. के. पाठक ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. बृजेश चौबे ने किया। प्रतियोगिता क्रीड़ा प्रभारी डॉ. उमेश राव एवं प्रभारी डॉ. अरुण गौतम के दिशा-निर्देश में संपन्न हुई। इसके साथ ही सांस्कृतिक समिति की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने समारोह को और भी यादगार बना दिया। महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहें।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: निर्वाचन कार्यो की समीक्षा बैठक संपन्न
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

