BREAKING

Prayagraj News: श्रीवैष्णवाश्रम दारागंज के उपमहन्त स्वामी गरुड़ध्वजाचार्य का महन्त पद पर भव्य पट्टाभिषेक सम्पन्न

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। भगवान श्रीवेंकटेश की पावन सन्निधि में देवरा प्रयाग न्यास परिषद् के तत्त्वावधान में आज एक ऐतिहासिक एवं गरिमामय धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। परिषद् के उपमहन्तों के बहुमत से चयनित श्रीवैष्णवाश्रम, दारागंज, प्रयागराज के उपमहन्त स्वामी श्री गरुड़ध्वजाचार्य जी महाराज का महन्त पद पर पट्टाभिषेक विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप सम्पन्न कराया गया। 

यह भी पढ़ें | नॉर्थ पीपुल्स एसोसिएशन तेलंगाना के अध्यक्ष राज नारायन सिंह उर्फ संतोष सिंह की तरफ से प्यारे भारत वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इस पावन समारोह की संयुक्त अध्यक्षता सुमेरूपीठाधीश्वर जगद्‌गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री नरेन्द्रानन्द सरस्वती जी महाराज एवं जगद्‌गुरुस्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज ने की। कार्यक्रम में रामानुज सम्प्रदाय के लगभग 40 जगद्‌गुरुओं तथा शताधिक महन्तों एवं संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। पट्टाभिषेक समारोह में विशेष रूप से जगद्‌गुरुस्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज, श्रीकृष्णाचार्य महाराज, अनन्ताचार्य महाराज, अच्युतप्रपन्नाचार्य महाराज, योगेश्वराचार्य महाराज, रसिक बिहारी महाराज, नारायणाचार्य शांडिल्य महाराज, रवीश्वराचार्य जी महाराज,  विष्णुविक्रमाचार्य जी महाराज, अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, हरिकेशाचार्य महाराज, राघवेन्द्राचार्य  महाराज एवं सुदर्शनाचार्य महाराज सहित अनेक जगद्‌गुरुओं ने नव नियुक्त महन्त को आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अशोक कुमार वाजपेयी, प्रयागराज के महापौर उमेशचन्द्र गणेशचन्द्र केसरवानी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित संत, महन्त एवं धर्माचार्य उपस्थित रहे। अयोध्या, काशी, वृन्दावन, बम्बई एवं अन्य तीर्थस्थलों से पधारे संत-महन्तों ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए स्वामी गरुड़ध्वजाचार्य महाराज के नेतृत्व में श्रीवैष्णव परंपरा के और अधिक सशक्त होने की कामना की। समारोह का समापन वैदिक मंगलाचरण, आशीर्वचन एवं भक्तों के प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें