BREAKING

Mumbai News: सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण

शिवपूजन पाण्डेय @ नया सवेरा 

मुंबई। गणतंत्र दिवस समानता, न्याय और स्वतंत्रता के आदर्शों पर आधारित हमारे लोकतंत्र की नींव है। विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर, प्रभादेवी के परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष तथा मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने ध्वजारोहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां हर धर्म ,हर भाषा के लोग मिलजुल कर एक साथ रहते हैं। अनेकता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और यही हमारी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। हम सभी को देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। यह दिन संविधान की रक्षा करने तथा लोकतंत्र की जिम्मेदारी स्वीकार करने का संकल्प दिन है। इस अवसर पर मंदिर न्यास से जुड़े सभी विश्वस्त, अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: अलीबाग में अपने आवास पर डॉ. मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा ने किया ध्वजारोहण

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें