Mumbai News: वरिष्ठ उत्तर भारतीय नगरसेवक मदन सिंह का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मीरा भायंदर महानगरपालिका चुनाव में शानदार विजय हासिल करने वाले मदन उदित नारायण सिंह का आज महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ किशोर सिंह द्वारा शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, संगठन मंत्री पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार पांडे, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मुंबई उपाध्यक्ष नागेश सिंह तथा मनीष त्रिपाठी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: विज्ञान और अध्यात्म के मेल से समाज को मिलती है नई ऊर्जा
मदन सिंह लगातार पांचवीं बार नगरसेवक निर्वाचित हुए हैं। जन समर्पित कार्यों और वेदाग छवि के कारण वे अत्यंत लोकप्रिय नगरसेवक माने जाते हैं। उनके पास काम करने का एक लंबा अनुभव है तथा कई कमेटियों में सराहनीय काम कर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भाजपा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
