BREAKING

Mumbai News: मीरा भायंदर का उत्तर भारतीय समाज भाजपा के साथ खड़ा है : भास्कर चौबे

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। मीरा भायंदर का संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विधायक नरेंद्र मेहता द्वारा शहर के विकास की दिशा में किए गए रचनात्मक कार्यों और सनातन धर्म के प्रति भाजपा के अटूट संबंधों को देखते हुए भाजपा की शानदार जीत तय है। उत्तर भारतीय युवा चेहरा कहे जाने वाले समाजसेवी भास्कर चौबे ने आज भाजपा में शामिल होने के बाद उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भाजपा का मीरा भायंदर का महापौर बनना अटल है। भाजपा 70 से अधिक वार्डों में भी शानदार विजय प्राप्त करने जा रही है। भास्कर चौबे के भाजपा में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर देखी जा रही है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में विधायक नरेंद्र मेहता के अलावा जिला अध्यक्ष दिलीप जैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता शैलेश पांडे, महामंत्री बृजेश तिवारी, रवि मिश्रा,खगेश नाथ मिश्रा, जयंती त्रिपाठी, शैलेन्द्र शर्मा, पिंटू सिंह, नागेश्वर शुक्ला, स्वपनील शुक्ला आदि का समावेश रहा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पाक्सो का आरोपित व एक वारंटी गिरफ्तार

श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें