Mumbai News: डॉ मंजू लोढ़ा को एक सप्ताह में मिला दो प्रतिष्ठित अवार्ड
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। देश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोढ़ा फाउंडेशन की चेयरमैन तथा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा को इस सप्ताह 2 प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। राष्ट्र सेवा और समाज सेवा की क्षेत्र में जहां उन्हें राष्ट्रीय रत्न अवार्ड प्राप्त हुआ, वहीं सायबर अवेयरनेस तथा डिजिटल सेफ्टी के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के चलते व्हाट नाउ अवार्ड प्राप्त हुआ। देखा जाए तो डॉ मंजू लोढ़ा हमेशा से ही समाज को मजबूत करने की दिशा में समर्पित भावना के साथ काम कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, नारी सम्मान, देश भक्ति, पर्यावरण सुरक्षा जैसे अनेक क्षेत्रों में उन्होंने रचनात्मक काम किया है। सायबर सुरक्षा की दिशा में उनके द्वारा किए गए कार्यों की गई। एक सप्ताह के भीतर दो अवार्ड मिलना गौरव की बात है। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अवार्ड मिलने से काम की जिम्मेदारी और गति बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विशेष रोल प्रेक्षक ने सिरकोनी कार्यालय का किया निरीक्षण
