BREAKING

Mumbai News: पुस्तक सावनी फुहार खंड क का हुआ लोकार्पण

नया सवेरा नेटवर्क

वसई, पालघर। १ जनवरी २०२६ आंग्ल नया वर्ष शुरू हुआ।आज काव्यसृजन का सचमुच नया वर्ष शुरू हुआ।आज लोकभाषा कजरी की पुस्तक "सावनी फुहार" खंड क साझा कजरी काव्य संग्रह का लोकार्पण अंतरराष्ट्रीय गज़लकार डॉ सागर त्रिपाठी व मुख्य अतिथि तमिलनाडु हिन्दी साहित्य एकाडमी के सचिव आ.ईश्वर करण जी,अमित दूबे जी उदयनारायण सिंह निर्झर जी, ज्योतिषविद् पं.लक्ष्मीश्वर मिश्र जी के करकमलों द्वारा अन्वेषी सदन वसई ईस्ट में हुआ।जिसकी अध्यक्षता डॉ सागर त्रिपाठी ने किया।संचालन संस्थापक अध्यक्ष पंडित जमदग्निपुरी ने किया। हमरूह प्रकाशन व काव्यसृजन के संयुक्त प्रयास से यह बहुप्रतीक्षित पुस्तक आप सबको अब पढ़ने के लिए उपलब्ध है।इस उपलक्ष्य में काव्यपाठ का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: एमएम यादव को कांग्रेस ने ठुकराया, अजीत पवार ने गले लगाया

जिसमें मंचासीन अतिथियों द्वारा माॅं सरस्वती के पूजनोपरांत भव्य काव्यगोष्ठी भी हुई। महानगर उपनगर के तमाम कवि कवयित्रियों ने आज का दिन यादागार बना दिया। तालियों की गड़गड़ाहट और वाहवाहियों से अन्वेषी सदन गुंजायमान रहा। आयोजन को माॅं सरस्वती जी की वंदना कर  "आत्मिक"श्रीधर मिश्र जी ने गति प्रदान की।इसके बाद तो कवि संदीप प्रजापति"राजा",आनंद पाण्डेय "केवल", डॉ प्रमोद पल्लवित,हौसिला प्रसाद "अन्वेषी",अरुण दूबे"अविकल", हीरालाल यादव"हीरा",ताज मोहम्मद सिद्दीकी, अवधेश विश्वकर्मा "नमन",सजनलाल यादव, ओमप्रकाश तिवारी, वाचस्पति तिवारी,ओमशरण मिश्र,विनोद कुमार सिंह, मुरलीधर पाण्डेय,अमित दूबे, उदयनारायण सिंह"निर्झर",लक्ष्मीश्वर मिश्र, डॉ सागर त्रिपाठी,ईश्वर करुण,पं.जमदग्निपुरी, डॉ मृदुल तिवारी "महक", इंदू मिश्रा,रामजीत गुप्त,"आत्मिक"श्रीधर मिश्र, दीपक खेर, अमरनाथ दूबे आदि ने अपनी कालजयी रचनाओं का पाठ कर आयोजन को सुरम्य बना दिया। भोलानाथ मिश्र,परमानंद राय,अजय राय, उमेश गुप्ता,आदि गणमान्य इस अनमोल पल के साक्षी बने।इनकी उपस्थिति आयोजन को ऊंचाई प्रदान की। अतिथियों का सम्मान संस्था ने अंगवस्त्र पुष्पगुच्छ से किया। राष्ट्रगान के उपरांत आभार संस्था के उप सचिव आनंद पाण्डेय केवल जी ने प्रकट किया। अल्पाहार के आयोजन सम्पन्न हुआ।

अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिं​ह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें