Jaunpur News: 101 वर्षीय पूर्व ग्राम प्रधान का निधन, गांव में शोक
नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। भागमलपुर निवासी एवं पूर्व ग्राम प्रधान सतई राम प्रजापति का 101 वर्ष की आयु में रविवार की रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रजापति का जन्म 1 जनवरी 1925 को हुआ था। वे 1988 से 1995 तक ग्राम प्रधान के पद पर कार्यरत रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ग्राम विकास एवं सामाजिक समरसता के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी अंतिम इच्छा के अनुरूप स्वजनों के द्वारा गाजे-बाजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। पिलकिछा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के तमाम लोग घाट पर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चार सौ जरूरतमंदों को दिए कंबल
![]() |
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news

%20222180%20%20CONTACT%20US%20-%209415234208,%207705805821,%209839155647.jpg)