BREAKING

Jaunpur News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के सम्मान में तथा देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस मनाया जा रहा है। शहीद दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर वीर शहीदों को जिन्होने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया, ऐसे वीर सपूतो के प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया।  

यह भी पढ़ें | Hyderabad News: यूथ4जॉब्स ने "उड़ान-ए-सुर" लॉन्च किया

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले हमारे स्वतंत्रता सेनानियों वीर शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी से महात्मा गांधी जी और हमारे वीर सपूतों के पदचिन्हों और आदर्शों पर चलने तथा ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिं​ह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें