BREAKING

Jaunpur News: माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, जौनपुर में भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके पश्चात् विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय गान का सामूहिक गायन किया गया।

इसके उपरांत विद्यालय के कोयर सदस्यों द्वारा ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रीय गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। 

यह भी पढ़ें | लोकतंत्र की अजेयता एवं देश की एकता व अखंडता को समर्पित 77वें ‘गणतंत्र दिवस’ की आप सभी को अनंत शुभकामनाएं: पुष्पेन्द्र सिंह

इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता मिश्रा द्वारा शपथ ग्रहण समारोह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुशासित एनसीसी परेड ने सभी को अत्यंत प्रभावित किया। मार्च पास्ट में सम्मिलित विद्यार्थियों का कुशल मार्गदर्शन शिक्षक शिवशांत सिंह एवं रणजीत यादव द्वारा किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में दीपशिखा तिवारी मैडम द्वारा भावपूर्ण काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। वहीं यशवीर सिंह द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नारों ने उपस्थित जनसमूह में जोश और ऊर्जा का संचार किया। इसके अतिरिक्त भूमि यादव एवं ऋषभ यादव ने अपने प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इण्टर - हाउस “वाइब्रेंट इंडिया परेड” रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब एवं महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक विख्यात सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

ADMISSIONS OPEN 2026-27 Nursery Onwards | Mount Litera Zee School | Contact us on: +91 7311171181, +91 7311171182 | FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132   ADMISSIONS OPEN 2026-27  Mount Litera Zee School 👉🏻Contact and Location 📍Address: Fatehganj, Jaunpur – 222132, Uttar Pradesh. 📲 Phone Numbers: +91 73111 71181, +91 73111 71182. 🌐 Website: mlzsjaunpur.com.


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें