BREAKING

Jaunpur News: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हुई मौत

हुरुहुरी एमआरएस सेंटर से केराकत जा रहा था मृतक

विनोद कुमार @ नया सवेरा 

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के हुरुहुरी गांव में स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय उर्फ नाटे पुत्र सनोज 35 वर्ष निवासी शेखजादा मोहल्ला के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संजय केराकत नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारी के रूप में तैनात था।

Jaunpur News: A speeding unknown vehicle hit a young man on a motorcycle, resulting in his death.

 परिवार के साथ एमआरएस सेंटर हुरुहुरी में रहता था, शनिवार की रात लगभग दस बजे हुरुहुरी से नगर पंचायत कार्यालय जा रहा था, जैसे ही सड़क पर पहुंचा तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही संजय सड़क के किनारे जा गिरा और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई टक्कर की आवाज सुन जब तक लोगों की भीड़ इकट्ठा होती की मौका देख चालक वाहन समेत फरार हो गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 11 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा 6वां अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का स्थापना दिवस, पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद होंगे मुख्य अतिथि   

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। वही घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंच चीखने चिल्लाने लगे। बता दे कि मृतक के पास दो पुत्र सोनू,यश व दो पुत्री संजना व पायल हैं। मृतक की पत्नी रोशन का करुण क्रंदन सुन मौजूद लोगों की आंखें भर आई।

माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें