BREAKING

Jaunpur News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कमांडो के पुत्र की हत्या

पड़रछा गांव निवासी प्रोफेसर की मुंबई के मलाड स्टेशन पर चाकू मारकर हत्या
ट्रेन से उतरने के विवाद में हुई वारदात, आरोपी गिरफ्तार

jaunpur-news-son-defence-minister-rajnath-singhs-commando-murdered


विनय सिंह @ नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के पड़रछा गांव निवासी प्रोफेसर की मुंबई के मलाड स्टेशन पर शनिवार शाम ट्रेन से उतरते समय हुए विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह वहीं एक कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़े पिता सुनील कुमार सिंह सहित अन्य परिजन मुंबई रवाना हो गए। मृत प्रोफेसर के पिता अनिल सिंह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कमांडों है, वह भी मौके पर पहुंच गए हैं।

कॉलेज से आवास पर लोकल ट्रेन से जा रहे थे डॉ. आलोक

पड़रछा गांव निवासी कमांडो अनिल कुमार सिंह के पुत्र डा. आलोक कुमार सिंह मुंबई के विले पार्ले स्थित एनएम कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार शाम कॉलेज से आवास पर लोकल ट्रेन से जा रहे थे। मलाड स्टेशन पर उतरने के दौरान एक युवक से विवाद हो गया। वह उतरने के लिए आगे बढ़ने को कह रहा था। आगे महिलाओं के होने के कारण प्रोफेसर ने उसे टोका जिस पर वह आक्रोशित हो गया। गेट से उतरने के दौरान धारदार हथियार से पेट में वार कर दिया। वह लहूलुहान हो गिर पड़े। सूचना पर जीआरपी व स्टेशन मास्टर पहुंच गए। इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया।

रात में ही आरोपी ओमकार शिन्दे गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने रात में ही आरोपी ओमकार शिन्दे निवासी पठान वादी मलाड ईस्ट को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी होने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सुरक्षा में तैनात कमांडो पिता अनिल कुमार सिंह व गांव से बड़े पिता पूर्व शिक्षक सुनील कुमार सिंह व अन्य परिजन मुंबई रवाना हो गए। होनहार प्रोफेसर की हत्या से जहां पत्नी पूजा व मां मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें | शिनाख्त: एक मृत गणतंत्र की

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

 



नया सबेरा का चैनल JOIN करें