BREAKING

Jaunpur News: समाजसेवा का अनवरत चलता रहेगा कार्य,जरूरतमंदों की होंगी मदद: अजीत सिंह

ठंड से बचाव के लिए दो गांवों के 100 जरूरतमन्दों दिया गया कंबल

विनय सिंह @नया सवेरा 

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्रीय विकास एवं कल्याण समिति ने नेकी की दीवार स्थल पर मंगलवार को दो गांवों के 100 जरूरतमन्द लोगों को कंबल वितरित किया। इसके पश्चात उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष व  समाजसेवी अजीत सिंह ने कहा कि समाजसेवा का कार्य अनवरत चलता रहेंगा। जरूरतमंद लोगों की संगठन के माध्यम से समय समय पर मदद की जाती रहेंगी। कहा सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। सक्षम व संपन्न लोगों का सामाजिक दायित्व है कि जरूरत मन्दों की मदद करना। 

श्री सिंह ने कहा कि संगठन के माध्यम से अब तक बारह गांवों के  पांच सौ जरूरत मंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल दिया जा चुका है। एक हजार जरूरत मंद लोगों को कंबल देने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक हजार लोगों का चंदवक के गांधी पार्क में पंद्रह जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रजापति व संचालन अरविंद पांडेय ने किया। इस अवसर पर  संगठन के मीडिया प्रभारी विनय सिंह,रामेश्वर सिंह, छोटेलाल चौबे, कोषाध्यक्ष रोहित सिंह, जयकेश भास्कर ,राम भरत, अजय सिंह सहित संगठन के अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: विवेकानंद जयंती पर कायस्थ चेतना मंच ने किया माल्यार्पण

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें