Jaunpur News: जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना ही मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य : अमृत लाल
नेवढ़िया ग्राम सभा में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित
सैकड़ों जरूरतमंदों को मिली राहत
नया सवेरा नेटवर्क
नेवढ़ियाा, जौनपुर। नेवढ़िया ग्राम सभा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नेवढ़िया स्थित मां शीतला धाम मैरिज लॉन में हुआ, जहां सुबह से ही सैकड़ों जरूरतमंदों की उपस्थिति देखने को मिली। ग्राम सभा पिपरिया के समाजसेवी अमृतलाल पटेल के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में मानव सेवा का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कवि राधेश्याम दुबे रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भोला खान, रामकिसुन पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव उदय प्रताप पटेल एवं ओमप्रकाश पासी ने अपने विचार रखे। संचालन कमलेश चौहान द्वारा किया गया। आयोजन की शुरुआत में क्षेत्र के सभी अध्यापकों एवं रसोइयों को सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षा और सेवा से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ाया गया।
समाजसेवी अमृतलाल पटेल ने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा करना ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल जैसा छोटा सहयोग भी किसी के जीवन में बड़ी राहत ला सकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी तन, मन और धन से समाज सेवा के कार्यों में निरंतर लगे रहेंगे। साथ ही उन्होंने नेवढ़िया ग्राम सभा को एक आदर्श गांव बनाने का संकल्प लिया और पिपरिया व नेवढ़िया ग्राम सभा के बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में राजू दुबे, अपना दल (एस) के जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पटेल, यशवंत दुबे, राम चरित्तर सरोज, सुनील गौतम, उद्रेश पटेल, हरिश्चंद यादव, जितेन्द्र सरोज, रामनिहोर पटेल, बाके गौतम, पंकज चौहान, दसरथ चौहान, शेषमणि गौतम, दिनेश पाल, आशीष पटेल, वकील खान सहित सैकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश प्रसारित हुआ।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: बागी बनें अनुरागी, कृपाशंकर के प्रयासों से बीजेपी में लौटे निर्दलीय प्रत्याशी



