BREAKING

Jaunpur News: सावित्री बाई फुले की मनी जयंती

फैज अंसारी  @ नया सवेरा 

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर के नयनसंड स्थित सुप्रभात चिल्ड्रेन्स एकेडमी में शनिवार को सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। उनके चित्र  पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। वाइस प्रिंसिपल अशोकन मीनगोथ ने कहा कि भारत में लड़कियों के लिए पहला स्कूल स्थापित करने में अहम भूमिका निभाने वाली महिला सावित्री बाई फुले समाज के बहिष्कृत वर्गों और लड़कियों को शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाई थीं। वह भारत की पहली महिला शिक्षिका बनीं और उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए एक स्कूल खोला। इस मौके पर डायरेक्टर सुभाषचंद्र पाल, प्रबंधक रोहित प्रताप पाल, शुभम, शिवम, इरशाद, अर्चना, शिखा, एकता यादव समेत सभी स्टाफ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस बूथ पर चला बुलडोजर 

वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें