BREAKING

Jaunpur News: पाक्सो का आरोपित गिरफ्तार, किशोरी बरामद

शिवशंकर दुबे  @नया सवेरा 

खुटहन, जौनपुर। रामनगर तिराहे से पुलिस ने मंगलवार की भोर किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से किशोरी को भी बरामद कर लिया है। आरोपित के खिलाफ पाक्सो सहित विभिन्न सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। वहीं किशोरी को महिला आरक्षी की अभिरक्षा में मेडिकल मुआयना के लिए अस्पताल भेज दिया गया। किशोरी और आरोपित अलग अलग धर्म के हैं। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने गत 21 जनवरी को थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को इसी थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गांव निवासी अजीज मोहम्मद बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया। मोबाइल डिटेल के आधार पर उसका लोकेशन पहले प्रयागराज उसके बाद हैदराबाद का मिला। पुलिस लगातार उसके मोबाइल लोकेशन पर नजर रखे हुए थी। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसका लोकेशन रामनगर बाजार के पास मिलते ही घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ आ  रही किशोरी को भी बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रहस्यमय बिमारी से आधा दर्जन मवेशियों की मौत

पब्लिक इंटर कालेज केराकत प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रशस्य जेम्स, मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर  संपर्क करें- 9161188777 की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें