Jaunpur News: गुलाब का फूल देकर लोगों को किया गया यातायात नियमों के प्रति जागरूक
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। एक तरफ जहां आज पूरा देश नव वर्ष 2026 की खुशियां मना रहा है वहीं दूसरी ओर यातायात पुलिस द्वारा एक अनोखी पहल की जा रही है। शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही है और नियम का पालन न करने वालों को रोककर उन्हें जागरुक किया जा रहा है। इतना ही नहीं नव वर्ष के अवसर पर उन्हें गुलाब का फूल देकर उन्हें नियम का पालन करने के लिए कहा गया। यातायात पुलिस की इस पहल से एकबारगी वाहन चालकों के चेहरे पर मुस्कान आ जा रही है और लोग पुलिस को आश्वस्त कर रहे हैं कि वह नियमों का पालन जरूर करेंगे। यातायात पुलिस द्वारा वाहनों चालकों को नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। ट्रैफिक इंचार्ज सुशील मिश्रा ने बताया कि नियमों का पालन करने से किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं होती। हेलमेट पहनना चाहिए, सीट बेल्ट लगाना चाहिए और ओवरस्पीडिंग नहीं करनी चाहिए। यातायात नियमों का पालन करेंगे तो जान जोखिम में नहीं आएगी।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिलाई सड़क सुरक्षा शपथ
