BREAKING

Jaunpur News: कोपा गांव में बंदरों का आतंक, कर रहे हैं भारी नुकसान

150 की संख्या में आए बंदर मचा रहे हैं उत्पात

ग्रामीण राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से लगाई गुहार, नहीं हुई सुनवाई

विनय सिंह @ नया सवेरा 

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के कोपा गांव के लोग बंदरों के आतंक से भयभीत व परेशान हैं। महीनेंभर पहले लगभग 150 की संख्या में आए बंदर गांव में उत्पात मचा रखा है। छतों व दरवाजों पर रखें सामानों को जहां बिखेर दे रहे हैं वहीं सूखने के लिए फैलाएं गए कपड़ों को फाड़ दे रहे हैं। बंदरों से निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से गुहार लगाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। कोपा गांव में महीनेंभर पहले बंदरों का भारी झुंड आ धमका। 


बंदरों का झुंड कहा से आया किसी को जानकारी नहीं हो पाई लेकिन देखते ही देखते पूरे गांव में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की माने तो इनकी संख्या 150 से ऊपर है। बंदरों का उत्पात इस कदर बढ़ गया है कि छतों के ऊपर फैलाएं गए कपड़े फाड़ दे रहे हैं वहीं अनाजों व अन्य चीजों को बिखेर दे रहे हैं। मड़हों को उजाड़ दे रहे हैं। जानवरों को परेशान करते हैं।संख्या अधिक अधिक होने से लोग भगाने से डरते हैं कि कहीं हमला न कर दे। बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने समस्या से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। समस्या जस की तस बनी हुई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

वैभव एडवरटाइजिंग हब की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें