BREAKING

Jaunpur News: मामूली विवाद में आधा दर्जन दबंग युवकों ने की पति-पत्नी की पिटाई

विनय सिंह @ नया सवेरा 

चंदवक, जौनपुर। स्थानीय बाजार में दोपहर गाजर खरीदने के मामूली विवाद में आधा दर्जन दबंग युवकों ने पति पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। गोद में लिए बच्चे पत्नी बीच बचाव करते हुए मारने से मना करते हुए मिन्नत करती रही लेकिन दबंगों ने उसकी एक न सुनी। पुलिस के बीच बचाव करने के बाद बेखौफ दबंगों ने घटना को अंजाम दिया गया। सरे बाजार दबंगों द्वारा की गई  दबंगई चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी।

बीरीबारी गांव निवासी गोविंद राजभर अपनी पत्नी ज्योति व बच्चे के साथ बाजार के गाजीपुर रोड पर एक ठेले पर बिक रहे गाजर को खरीदने लगा, कहा कि गाजर पतला दीजिएगा। तीस रुपये दिया था। दुकानदार मोटा देने लगा तो कहा कि पतला दीजिए नहीं तो पैसा वापस कर दीजिए। इसी में दोनों में विवाद होने लगा। हाथापाई की नौबत आ गई। पुलिस पहुंच कर मामला शांत कराई तथा विवाद न करने की दोनों पक्षों को चेतावनी दी। पति पति बच्चे को लेकर घर जाने लगे तो ठेले वाले ने अपने आधा दर्जन साथियों संग आगे जाकर घेर लिया। दबंग गोविंद की पिटाई करने लगे तो पत्नी ने बीच बचाव करने लगीं तो दबंगों ने उसकी भी पिटाई कर दी। मामूली विवाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी दबंगों द्वारा सरे बाजार की गई पति पत्नी की पिटाई चर्चा का विषय बना हुआ है। देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस प्रभावी कार्रवाई करती है या लीपापोती।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें