BREAKING

Jaunpur News: अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, जलकर खाक हुआ सामान

गौराबादशाहपुर के कुछमुछ गांव में हुई घटना

फैज अंसारी @ नया सवेरा 

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में शिवकुमार के मकान के दूसरे तल पर शुक्रवार को देर रात अज्ञात कारणो से आग लग गई। घटना में धीरे-धीरे सुलग कर रखा हुआ गृह उपयोगी सामान फ्रीज, टीवी, बिस्तर, कपड़े तथा कुछ आभूषण जलकर नष्ट हो गए। भोर में किसी ग्रामीण की नजर घर से निकलते धुंए पर पड़ी तो दरवाजा पीट कर गृह स्वामी को जगा कर सूचना दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फिलहाल पानी फेंक पर आग पर काबू पाया। गृह स्वामी के अनुसार लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: साइबर अपराध से जुड़ी हर समस्या का समाधान करेगा साइबर क्लब

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें