BREAKING

Jaunpur News: आपका अनुभव चिकित्सा विभाग को हमेशा काम आएगा : सीएमओ

सीएमएस केके राय, फार्मासिस्ट राजेश सिंह को दी गई विदाई

डॉ. संजय कन्नौजिया को सौंपा गया सीएमएस का कार्यभार

मिठाई लाल सोनकर @नया सवेरा 

जौनपुर। अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस केके राय और फार्मासिस्ट राजेश सिंह 31 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर जिला अस्पताल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. प्रभात सिंह ने कहा कि इतने वर्षों तक सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो जाना बहुत ही कठिन दिन होता है। सार्वजनिक जीवन में लोगों के बीच सेवा करना बहुत अच्छा लगता है। आप लोगों की कमी हमेशा खलती रहेगी। इतना ही नहीं जहां भी कभी जरूरत होगी आप लोगों मार्गदर्शन के लिए अवश्य बुलाया जाएगा।

 आपका अनुभव चिकित्सा विभाग में हमेशा काम आएगा। इस दौरान सीएमएस केके राय और फार्मासिस्ट राजेश सिंह को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम और बुके देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दोनोंजनों की आंखें भर आयी। उन्हें देख सबकी आंखें छलक पड़ी। अंत में सीएमएस का कार्यभार डॉ. संजय कन्नौजिया को सौंपा गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: करियर गाइडेंस मेला में छात्रों को दी मिला टिप्स

इस अवसर पर महिला हॉस्पिटल की सीएमएस महेंद्र गुप्ता, जिला अस्पताल के फिजिशयन डॉ. प्रभात सिंह, मेडिकल ऑफिसर फिजिशियन डॉ. बीके सोनकर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीप्रकाश अग्रवाल, सर्जन डॉ. एसपी तिवारी, डॉ. सैफ खां, डॉ. रामनगीना, फार्मासिस्ट आशुतोष पाठक, अजय सिंह, संतोष सिंह, विनय सिंह, मनोज मिश्रा, कौशल त्रिपाठी, मॉनीटर सुशीला यादव समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं



माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें