BREAKING

Jaunpur News: गायक समर सिंह के देवी गीतों पर झूमे श्रद्धालु

अभिनेत्री अंजना सिंह के माता चौकियां धाम के उद्घोष से गूंज उठा पंडाल

शीतला चौकियां धाम में चल रहे तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

बिपिन सैनी  @ नया सवेरा 

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में चल रहे तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन रविवार की शाम भोजपुरी एक्टर और गायक समर सिंह  के देवी गीतों से उवस्थित श्रद्धालु झूम उठे। बता दें कि शीतला चौकियां धाम के तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव कार्यक्रम के तीसरे व अंतिम दिन में कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं शीतला चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा सहयोगी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया गया। 

इस कार्यक्रम के आयोजक एक्टर आशीष माली ने गणपति वंदन कर सर्वप्रथम कार्यक्रम में प्रियंका और गायक दीपक पाठक ने देवी गीत से लोगों को भक्तिमय रसपान कराया। इसके बाद भोजपुरी अभिनेता और प्रसिद्ध गायक समर सिंह ने पहुचकर एक से बढ़कर एक देवी गीत की प्रस्तुति देकर पंडाल का माहौल भक्तिमय बना दिया। 

समर सिंह को अपने बीच पाकर दर्शक सेल्फी लेते नज़र आए।मंदिर महंत विवेकानंद पंडा समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने अभिनेता समर सिंह को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु तब उत्साहित हो गए जब उनके बीच मंच पर भोजपुरी सुपर स्टार अभिनेत्री अंजना सिंह माता शीतला के धाम में दर्शन कर सीधा मंच पर पहुची। 


यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बयालसी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
अभिनेत्री अंजना सिंह ने माइक थामते ही जोर से शीतला चौकियां माता की जय का पांच बार उद्घोष लगाया। अंजना सिंह ने देवी गीत निमिया के ढार मईया गाकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। मंत्री गिरीश चंद्र यादव, महंत विवेकानंद पंडा और अभिनेता आशीष माली ने आये हुए सभी कलाकारों और गायकों को माता की चुनरी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। देर रात तक भक्ति गीतों का कार्यक्रम चलता रहा।

इस दौरान  चेयरमैन मनोरमा मौर्य,पूनम पंडा, ऋचा सिंह, नेहा सिंह, यश पंडा, आकांक्षा रानी, आशीष मिश्र, विकास पंडा, राजेश पंडा,मोनी पंडा,चंद्रदेव पंडा , टप्पू पंडा, लड्डू पंडा, राजन पंडा, अभिषेक पंडा ,  विजय पंडा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें