BREAKING

Jaunpur News: होम्योपैथिक डॉक्टर्स व डीलर्स के बीच किक्रेट मैच संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद में बीते दिन एक कॉलेज के मैदान में होम्योपैथिक डॉक्टर्स व डीलर्स के बीच क्रिकेट का मैच संपन्न हुआ। बता दे, इस मैच का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य द्वारा फीता काटकर किया गया। जिसके बाद होम्योपैथिक डॉक्टर व डीलर्स के बीच मैच शुरू हुआ। वहीं, पंद्रह ओवर तक चले इस मैच में होम्योपैथिक डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी जीत दर्ज की साथ ही खेल में जीत दिलाने वाले खिलाड़ियों में डॉ अशोक अस्थाना ने पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान मौके पर होम्योपैथिक डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि प्रकाश श्रीवास्तव, महासचिव मनीष गुप्ता, डॉक्टर सुमित सिंह, डॉ बी बी सिंह नवाब, डॉ शैलेश सिंह, संदीप जायसवाल, प्रदीप विश्वकर्मा, निलेश सिंह, चंदन साहू सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: देश में कानून से बड़ा कोई भी व्यक्ति नहीं है, चाहे वह शंकराचार्य हों या मौलवी : मौलाना यासूब




श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें