BREAKING

Jaunpur News: उपभोक्ता उठा रहे बैंक का लाभ, सरकार की नीतियां सफल : डॉ. अजय प्रताप सिंह

Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से हुआ सीनियर सेकेंडरी के छात्रों का विदाई समारोह
https://www.nayasabera.com/2026/01/jaunpur-news-farewell-ceremony-senior-secondary-students-celebrated-great-enthusiasm-ss-public-school.html

दोनों नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्षओं का भव्य स्वागत

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा हुआ कार्यक्रम का आयोजन

अध्यक्ष कुँवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया सम्मान

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रधान कार्यालय, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा जिले के दोनों नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्षओं का भव्य स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का गरिमामय एवं आत्मीय स्वागत किया गया। अध्यक्ष कुँवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि आज जिस तरह से केंद्र व प्रदेश की सरकार की नीतियों के चलते जिला सहकारी बैंक लिमिटेड आगे बढ़ रहा है उसका उपभोक्ता को भी लाभ मिल रहा है। आज बड़ी संख्या में व्यापारियों व किसानों को लोन दिया जा रहा है तो जमा हुआ पैसा व निकासी भी बैंक में लगातार जारी है। हम सबका यह प्रयास है कि जिला सहकारी बैंक लिमिटेड यूं ही आगे बढ़ता रहे। दोनों अध्यक्षों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आपका साथ मिलने से बैंक और आगे बढ़ेगा। 

मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने अपने स्वागत के बाद कहा कि कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की जो साख पूरे प्रदेश में बनाई है वह काबिले तारीफ है। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते जिला सहकारी बैंक लिमिटेड से लगातार उपभोक्ता जुड़ रहे हैं और इसका लाभ भी उठा रहे हैं। 

जौनपुर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज जिस तरह से जिला सहकारी बैंक लिमिटेड कार्य कर रहा है वह काबिले तारीफ है पिछली सरकारों में कुछ परेशानियां उपभोक्ता को उठानी पड़ी थी लेकिन जब से केंद्र में व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है अलग से बजट देकर बैंक को आगे बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष  कुंवर वीरेंद्र सिंह कुंवर , भाजपा महामंत्री  पीयूष गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव (अपना दल) पप्पू माली जी, एडवोकेट  यजुवेंद्र मिश्रा , डॉ. अंजना सिंह, भाजपा नेत्री  अंजना श्रीवास्तव   रंजनी साहू   प्रीति गुप्ता ,  समर बहादुर सिंह जी, श्री सूर्य प्रकाश सिंह (मुन्ना), जितेंद्र यादव,कुँवर रिंकू सिंह दीपक सिंह मंटो, प्रधान  संजय सिंह ब्रह्मानपुर, संतोष सिंह, विनोद सिंह, माध्यमिक शिक्षक नेता रमेश सिंह  सहित अनेक विशिष्ट लोगो की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से हुआ सीनियर सेकेंडरी के छात्रों का विदाई समारोह

कार्यक्रम के दौरान SIR विषय पर भी गहन चर्चा की गई तथा उपस्थित सभी जनों से यह निवेदन किया गया कि वे SIR अभियान से जुड़कर अपनी जिम्मेदारी पूरी करें, ताकि हम सभी एकजुट होकर व सामूहिक रूप से इस अभियान को सफल बना सकें।

श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें