BREAKING

Jaunpur News: पांच दिवसीय किंडवित जैविक खाद कृषक प्रशिक्षण समापन पर दस किसानों को दिया जैविक खाद

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण हाल में शनिवार को पांच दिवसीय किंडवित जैविक खाद विषय पर पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन पर जनपद के दस किसानों को निःशुल्क जैविक खाद वितरण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने किया। कार्यक्रम के समन्वय एवं पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉक्टर रुपेश सिंह ने जैविक खाद की उपयोगिता एवं उसके महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए मृदा सुधार एवं मृदा स्वास्थ्य से होने वाले लाभ से किसानों को परिचित कराया। मत्स्य पालन वैज्ञानिक डॉक्टर हरिओम वर्मा ने अच्छी मृदा की पहचान एवं स्वस्थ मृदा में मछलियों के उचित वृद्धि एवं रोग रहित होने पर प्रकाश डाला। उद्यान वैज्ञानिक डॉक्टर राजीव कुमार सिंह ने जैविक खेती से होने वाले लाभ एवं मानव स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले रासायनिक खादो के दुष्परिणाम से बचने की सलाह दी। प्रशिक्षण समापन पर जनपद के 10 चयनित कृषकों को जैविक खाद वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें | Haryana News: वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच द्वारा देशभक्तों को किया गया नमन 

जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर राकेश ​कुमार की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


उमाकांत वर्मा 'राजू' की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें