BREAKING

Jaunpur News: एक्सपोजर विजिट पर कृषि विज्ञान केंद्र पहुँचे बच्चों ने सीखा नई कृषि वैज्ञानिक विधा


पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय मयन्दीपुर के छात्र-छात्राएं पहुँचे शैक्षिक भ्रमण पर

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर शनिवार सुबह बक्शा विकास खण्ड के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय मयन्दीपुर तेजीबाजार के छात्र-छात्राएं शैक्षिक भ्रमण पर पहुँचे। खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर बस को विद्यालय की सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका किरण सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाध्यापक राजेश सिंह के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केंद्र पहुँचे बच्चों को भ्रमण के दौरान वैज्ञानिकों ने कृषि विज्ञान केंद्र पर मौजूद विविध कृषि योजनाओं की जानकारी प्रदान कराया। केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. प्रगति यादव ने बेहद रोचक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बच्चों को नवीन विधाओं से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें | Poetry: मरकहवा रिश्तेदार.....!

उन्होंने सर्वप्रथम छात्र-छात्राओं को नैपियर घास, गेंहू की विभिन्न प्रजाति, मल्चिंग विधि, इस्प्रिंगलर विधि से सिंचाई विधि, मधुमख्खी पालन, औषधीय खेती, पोषण वाटिका, कृषि यंत्र, जैविक खाद, ग्रीन हाउस, मधुमक्खी पालन, एकीकृत कृषि प्रणाली, पालीहाउस हाईटेक नर्सरी का भ्रमण करवा कई प्रकार की खेती कर उत्पादन क्षमता विकसित करने के तरीकों को दिखाते हुए ज्ञानवर्धक जानकारी दी। इस दौरान सहायक अध्यापक संजय सिंह, बक्शा प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, शिक्षक जमील, राहुल पाण्डेय, अनुदेशक अंकिता यादव मौजूद रही।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं



उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें