Jaunpur News: पराली जलाने से उपजाऊ भूमि के साथ पर्यावरण की होती है क्षति: डॉ. आरबी सिंह
बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित हुआ इन सीटू फसल अवशेष प्रबंधन जागरूककता गोष्ठी
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर शुक्रवार को इन सीटू फसल प्रबंधन योजना के तहत जिला स्तरीय जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्यअतिथि आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के निदेशक प्रसार डॉ. आरबी सिंह ने कहा कि पराली जलाने से उपजाऊ भूमि के साथ पर्यावरण एवं मानवजाति की बड़ी क्षति होती है।
पराली के धुएं से पर्यावरणीय नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि आज मशीनीकरण का समय है ऐसे में किसानों को उसका सद्पयोग करना चाहिए। सुपर सीडर से कटाई बुआई से लागत कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि आग से मिट्टी में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते है। विशिष्ट अतिथि उपकृषि निदेशक विपिन बिहारी द्विवेदी ने कहा कि पराली जलाने से जमीन में मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाता है। मृदा नष्ट होने के साथ लोगों को स्वास्थ्य खराब होता है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महाकुंभ सेवा मेडल से सम्मानित हुए पुलिसकर्मी
उन्होंने इन सीटू के बारे में विस्तार से जानकारी दी। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने स्वागत भाषण दिया। मंचासीन जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, हैदरगढ़ बाराबंकी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, केराकत अमहित के वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने भी संबोधित किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना ने नीलगाय से निजात दिलाने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेशचंद्र यादव ने किया।
आभार वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पाण्डेय ने जताया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर किसानों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा, डॉ. प्रगति यादव, डॉ. रूपेश सिंह, प्रबन्धक अमित सिंह, नरेन्द्र, पल्लवी विश्वकर्मा, अमित तिवारी ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। गोष्ठी में प्रगतिशील किसान रामजीत मौर्या, विपिन सिंह, सुनीता खरवार, श्रीमती सरोज सिंह, जयहिंद मौर्या, राजेन्द्र प्रसाद यादव, धनंजय गुप्ता, विनय मिश्र, गौरव मौर्या, कृष्ण कुमार यादव, वृजेश यादव, जितेंद्र यादव को विभिन्न क्षेत्रों में योगदान पर सम्मानित किया गया।
![]() | |
|
![]() |
| विज्ञापन |
.jpg)

