Bareilly News: फरीदपुर के बीजेपी विधायक प्रो. श्यामबिहारी लाल को पड़ा हार्ट अटैक, हॉस्पिटल ले जाते हुआ निधन
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक के बाद निकलते समय फरीदपुर से बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया गया कि उन्हें तेज हार्ट अटैक आया, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें मेडिसिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रो श्याम बिहारी लाल के निधन की खबर से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सीनियर अधिवक्तागणों का जूनियर अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
बताया जा रहा है कि प्रो श्याम बिहारी लाल ने कल ही 59 वा अपना जन्मदिन भी जोश से मनाया था। प्रो श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार बीजेपी विधायक निर्वाचित हुए थे। वे सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए जाने जाते थे। वह अपने पीछे पत्नी एवं दो पुत्रियां छोड़ गए। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख है। घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का अस्पताल में तांता लग गया। प्रशासन द्वारा आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

