BREAKING

Azamgarh News : मंत्री दारा सिंह चौहान ने ओपी जायसवाल को किया सम्मानित

साइबर सेल में 2025 में किए गए सराहनीय कार्य पर मिला सम्मान

डीआईजी, कमिश्नर, एसएसपी रहे मौजूद

नया सवेरा नेटवर्क

आजमगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन, जनपद आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहा ने परेड का निरीक्षण किया। राष्ट्रध्वज को समर्पित अनुशासित परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने 2025 में साइबर सेल में किए गए सराहनीय कार्य के लिए मुख्य आरक्षी ओपी जायसवाल को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बयालसी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र में अंकित किया गया है कि मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश जायसवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। उनके द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का समुचित पालन करते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम एवं संबंधित कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित किया गया, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे आगे भी इसी प्रकार अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार (आईपीएस), डीआईजी सुनील कुमार सिंह, कमिश्नर विवेक, डीएम रविंद्र कुमार समेत पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं



उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें