Jaunpur News: गृह कल के चलते युवक ने दी जान
रामाज्ञा यादव @ नया सवेरा
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव निवासी एक युवक ने गृह कलह के चलते ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंचन यादव उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र मोखई यादव निवासी लहंगपुर जो रेलवे में कर्मचारी था ड्यूटी के दौरान उसने सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची जीआर पी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं मृतक के पिता मोखई यादव ने अपनी बहू सहित चार लोगो पर पुत्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में तहरीर दे दिया है। स्थानीय पुलिस ने प्रियंका यादव पुत्री विजय यादव तथा विजय यादव निवासी नयपुरा थाना बरसठी एवं रमेश यादव तथा योगेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)