Varanasi News: स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि सोशल मीडिया के समस्त मंचों के संचालन हेतु शंकराचार्य के तरफ से नियुक्त किए गए
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। दंडी सन्यासी स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि जी महाराज सोशल मीडिया के सभी मंचों के सम्यक संचालन हेतु परमाराध्य परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज की तरफ से अधिकृत किए गए हैं।उनको अधिकृत करते हुए शंकराचार्य जी महाराज ने आशा व्यक्त किया है कि स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि जी शोशल मीडिया के सभी मंचों पर अपना नियंत्रण स्थापित कर उसका सम्यक संचालन करते हुए धर्महित में प्रचार प्रसार करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने विशाल जगदगुरू शंकराचार्य परिवार की ओर से अपने दायित्व का आदर्श निर्वहन करने हेतु स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि जी को मंगलकामनाएं संप्रेषित किया।

%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745.jpg)
