BREAKING

Mumbai News: शारदा प्रसाद सिंह ने उत्तर भारतीय समाज को किया गौरवान्वित : लल्लन तिवारी

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। उत्तर भारतीय समाज के भीष्म पितामह कहे जाने वाले प्रख्यात उद्योगपति शारदा प्रसाद सिंह के 95वें जन्मदिन समारोह में पहुंचे देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने शॉल, पुष्पगुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उनके साथ समाजसेवी वीरेंद्र प्रसाद द्विवेदी तथा शारदा प्रसाद सिंह के सुपुत्र उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। श्री तिवारी ने कहा कि शारदा प्रसाद सिंह ने अपने उत्कृष्ट कार्यो से संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज को गौरवान्वित किया है। वे समाज के विकास के प्रति सतत प्रयत्नशील रहने वाले व्यक्ति हैं। विषम परिस्थितियों में भी विचलित नहीं हुए और संघर्षों का डटकर मुकाबला किया। पंडित लल्लन तिवारी ने उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: मेड़ता तहसील महेश्वरी परिषद का वार्षिकोत्सव सम्पन्न 

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें