Jaunpur News: युवती के साथ प्रेम सम्बंध का विरोध करने पर मनबढ़ नेयुवक का सिर फोड़ा
इजहार हुसैन @ नया सवेरा
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के उद्धौ चौकियां गांव निवासी एक युवक का पड़ोस के गांव के एक मनबढ़ युवक ने प्रेम सम्बन्ध का विरोध करने पर मारकर सिर फोड़ दिया।घटना की सूचना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ऊक्त गांव की एक लड़की रायपुर गांव के निवासी युवक के साथ आये दिन मिलती जुलती थी। यह बात गांव के कुछ युवकों को नागवार लगती थी।बताया जाता है दोनो के मिंलने जुलने का फोटो तथा विडीओ भी किसी ने बना लिया था। रायपुर गांव के निवासी ऊक्त युवक को सुमित सेठ पुत्र शिवकुमार सेठ पर शक था कि सम्भवतः यह भी उसके सम्बंध का विरोध करता है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सरकार को डॉ.रागिनी सोनकर ने घेरा
उसने दो दिन पहले सेवईनाला बाजार में सुमित सेठ को गाली दिया था।सोमवार की शाम को सुमित सेठ बाइक से इमलो बाजार गया था।वह वहां से लौट रहा था। उसी समय ऊक्त युवक अपने साथ एक युवक को बाइक पर बिठाकर वहां पहुंच गया। उसने उसे पहले गाली दिया उसके बाद सुमित के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में सुमित का सिर फट गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गयी है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच करवाकर कार्यवाही की जाएगी।

