BREAKING

Mumbai News: मुझमें राम, तुझमें राम, सबमें राम समाया है: स्वामी नारायणानंद तीर्थ

आज संपन्न होगी कथा, संपन्नता के बाद महाप्रसादी 

नया सवेरा नेटवर्क

नालासोपारा। माता यशोदा,बालक श्रीकृष्ण को स्तनपान करा रहीं है यह समझ कर वे बच्चे को पोषित कर रही हैं,जबकि उनमें और बच्चे दोनों में वही ब्रह्म है। जिस तरह छोटे से बीज में विशाल वृक्ष समाया रहता है, वैसे ही सूक्ष्म वस्तु में भी ब्रह्म अवस्थित रहता है।कोई भी कर्म  , किसी भी अवस्था में फल देता ही है।बिना सत्संग विवेक नहीं हो सकता,और बिना नारायण की कृपा के सत्संगति संभव नहीं है। स्वामी जी ने कहा कि भक्ति सभी गुणों का मूल है। नारायण प्रेम और भक्ति की डोर में स्वयंमेव बंध जाते हैं। माता यशोदा भगवान के निर्गुण स्वरूप को सगुण यश  प्रदान करती हैं, इसलिए वे यशोदा हैं। प्राचीन होते हुए भी श्रीमद्भागवत वर्तमान की सभी स्थिति -परिस्थितियों में प्रासंगिक बना हुआ है। श्रीमद्भागवत भक्तों के हृदय में भक्ति का भाव तो भरता ही है,उनकी मुक्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता है। बिना श्रद्धा के भक्ति निर्मूल हो जाती है। 

श्रीकृष्ण कहते हैं कि हमें अपनी दृष्टि को स्वर्ग की उंचाई से पृथ्वी पर  केंद्रित करनी चाहिए। इसीलिए गोवर्धन पर्वत को उठाकर ग्वाल बालों को बचाने के बाद भी श्रीकृष्ण अपने सखा लगते हैं।सखाभाव में परस्पर समानता का भाव बना रहता है। इसलिए यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी अवस्था में सखा का अहित नहीं सोचना चाहिए। समग्र ऐश्वर्य को धारण करने के बावजूद श्रीकृष्ण ग्वालों को समान और सामान्य लगते हैं।जबतक एकात्म भाव नहीं होता तबतक रसानुभूति नहीं हो सकती। गोपियां तादात्म्य स्थापित करके भगवान श्रीकृष्ण के साथ आनन्दानुभूति करती हैं। आयोजक महेंद्र पाल,रमेश जैन, राजेन्द्र दुबे और शीतला प्रसाद दुबे ने बताया कि शनिवार, 13 दिसंबर को कथा के नौवें दिन कथा की संपन्नता के बाद महाप्रसाद (भंडारा) दिया जाएगा। क्षेत्र के विशिष्ट और सामान्य लोगों की अपार उपस्थिति से चारों ओर भक्ति का वातावरण छाया हुआ है।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें