BREAKING

Mumbai News: उत्तर भारतीय संघ की माता अहिल्याबाई होलकर महाअन्नदान योजना, 200 जरूरतमंदों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन

Mumbai News: उत्तर भारतीय संघ की माता अहिल्याबाई होलकर महाअन्नदान योजना, 200 जरूरतमंदों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। उत्तर भारतीय संघ  धर्मरक्षक माता अहिल्याबाई होलकर महाअन्नदान योजना शुरू करने जा रहा है। इस योजना के तहत बांद्रा पूर्व स्थित उत्तरभारतीय संघ भवन में रोजाना 200 से अधिक ग़रीब और जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने इस संबंध में बताया कि धर्मरक्षक माता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के त्रिशताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ महाअन्नदान योजना की शुरुआत करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हाईटेक किचन और महा अन्नदान ग्रहण करने के लिए एक हॉल बनाया गया है। संतोष आरएन सिंह के अनुसार यह योजना बहुत जल्द शुरू की जाएगी। इस योजना के शुरू होने से संघ की समाजसेवा मुहिम में एक नया अध्याय जुड़ जाएगा। संघ का एकमात्र मकसद समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। यह महाअन्नदान योजना इसी मकसद की एक कड़ी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हिसामपुर गांव में चोरों ने पांच घरों को इत्मीनान से खंगाला, नकदी सहित लाखों के गहने किए पार

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें