BREAKING

Mumbai News: एड. रवि व्यास की ललकार, भाजपा अबकी बार 70 पार

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। मीरा भायंदर महापालिका चुनाव का बिगुल बज चुका है। 40 महीना बाद 15 जनवरी को होने जा रहे चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में जोश और उत्साह देखा जा रहा है। यहां के कुल 24 प्रभावों में रहने वाले 8.19 लाख मतदाता 95 पार्षदों को चुनने वाले हैं। भाजपा की गढ़ कहे जाने वाले मीरा भायंदर शहर में 48 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास अभी से चुनाव परिणाम को लेकर आत्मविश्वास से भारी दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन्होंने साफ कह दिया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के 70 से अधिक प्रत्याशी शानदार जीत हासिल कर नगरसेवक बनेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश के विकास और जनता के विश्वास की दिशा में किए गए अभूतपूर्व कार्यों को देखते हुए यहां के लोग पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं। एडवोकेट व्यास ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से समर्पित भावना के साथ लोगों के बीच में काम कर रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित है।

कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें