Jaunpur News: महिला ने फांसी लगा दी जान, दहेज हत्या का आरोप
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में बृहस्पतिवार शाम एक महिला फांसी लगाकर जान दे दी। मायको वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जनपद के मछलीशहर थाना क्षेत्र के आलापुर कृष्णापुर गांव निवासिनी 24 वर्षीय प्रियंका की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी हितेश गौतम पुत्र सन्तोष गौतम के साथ हुईं थीं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नौशाद अहमद 'दुबे' का अनोखा शादी कार्ड, पीएम, सीएम को किया गया है आमंत्रित
किसी बात से नाराज प्रियंका ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।परिजन किसी काम से प्रियंका को आवाज दी दरवाजा न खुलने पर किसी तरह दरवाजा खोल उसे फंदे से उतारकर प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुँच मायके वालों को सूचना दी। उधर घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष प्रशांत पाण्डेय ने पहुँच शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। सूचना पर सीओ सदर फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच पूछताछ की। फिलहाल पुलिस तहरीर मिलने पर कार्यवाही की बात कह रही है।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)