BREAKING

Jaunpur News: 400 ग्राम हेरोइन संग तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जफराबाद थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बीती रात नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए 3 अंतरजनपदीय हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर किया। इनके पास से करीब 400 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम ने तस्करों से डिजिटल तराजू, 7 मोबाइल फोन और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक भी जब्त की है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने दिव्यांगजन को उपलब्ध कराई ट्राईसाइकिल 

 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत जफराबाद पुलिस और एसओजी टीम बेलाव घाट पुल पर बीती रात वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर बिना नंबर प्लेट बाइक से आ रहे तीन संदिग्धों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से हेरोइन मिली, जिसके बाद तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 

गिरफ्तार आरोपियों में राकेश यादव निवासी बड़हरा, नन्दगंज, गाजीपुर  सिकंदर यादव उर्फ गुड्डू निवासी बड़हरा, नन्दगंज, गाजीपुर आकाश चौहान, निवासी नन्दगांव हुसैनाबाद, थाना लाइन बाजार, जौनपुर शामिल हैं। 

एएसपी सिटी के मुताबिक पूछताछ में तीनों ने खुलासा किया कि वे गाजीपुर से हेरोइन खरीदकर जौनपुर में महंगे दामों पर बेचते थे, जिससे बड़ी कमाई होती थी। उन्होंने बताया कि जौनपुर में वे कुछ खास ग्राहकों को नियमित सप्लाई करते थे। आज भी सप्लाई देने जा रहे थे कि पुलिस ने दबोच लिया।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें